अवनीश कुमार
फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)। सूबे के फर्रुखाबाद शहर के दरीबा पश्चिम स्थित एक छपाई कारखाने में शुक्रवार को आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। कारखाने में पांच साल की बच्ची के साथ एक परिवार भी रहता है। सूचना मिलने के एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। उसकी मशीन चालू होने से पहले ही फेल हो गई।
जानकारी के अनुसार जिस कारखाने में आग लगी है, यह रोहित साध का है। इसमें पप्पू गुप्ता का पुत्र राजू अपनी पत्नी रोशनी और 5 वर्षीय पुत्र परी के साथ रहता है। राजू चाट की ठेली लगाता है। उसकी पत्नी भी घरों में काम करती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना से पहले दोनों पति-पत्नी अपने-अपने काम पर गये हुए थे। उसकी बच्ची पड़ोसी के घर खेलने गई थी। तभी उन्होंने उसके घर के भीतर से धुंआ निकलते देखा। इससे मुहल्ले में अफरातफरी मच गयी।
तत्काल वांशिदें ने अपने-अपने तरीके से आग पर काबू पाने के प्रयास करने लगे। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद शहर कोतवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। खास बात तो यह करीब एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। फिर उसकी मशीन चालू होने से पहले ही फेल हो गई। मशीन फेल होने के बाद दो और फायर बिग्रेड वाले घटना स्थल पर पहुंचे। तब जाकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
पड़ोसियों ने कहा कि गनीमत था कि घटना के वक्त कारखाने में रहने वाले पति-पत्नी अपने काम पर गये हुए थे। बच्ची पड़ोसी के घर खेल रही थी। आग लगने के बाद अगर सभी वहां हो तो बड़ा हादसा से इनकार नहीं किया जा सकता था।