कांग्रेस में खाली पड़े अध्यक्ष पद पर शिवसेना का तंज- बिना सिर के शरीर का क्या फायदा?

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। शिवसेना ने महाराष्ट्र में अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। पार्टी ने सामना में लिखा कि कांग्रेस को पूर्णकलिक अध्यक्ष की जरूरत है।

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर व्याप्त भ्रम पंजाब में राजनीतिक संकट के लिए उतना ही जिम्मेदार है, जितना कि भाजपा। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा, ‘कांग्रेस को पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है। बिना सिर के शरीर का क्या फायदा? कांग्रेस बीमार है और उसका इलाज करना चाहिए, लेकिन इलाज सही है या गलत उसकी समीक्षा की जानी चाहिए।’ शिवसेना ने दावा किया कि राहुल गांधी किले की मरम्मत करना चाहते हैं। किले का रंग-रोगन करने का प्रयास कर रहे हैं। सीलन, गड्ढों को भरना चाहते हैं, परंतु पुराने लोग ऐसा करने नहीं दे रहे।’

सामना ने लिखा, ‘पुराने दिग्गज कांग्रेसियों की यह मांग भी गलत नहीं है। कांग्रेस पार्टी में नेता कौन है यह सवाल ही है। गांधी परिवार है, परंतु नेता कौन? अध्यक्ष कौन? इस बारे में भ्रम दूर करना चाहिए।’