पिट्स के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में जीते 15 पदक

खेल झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। जिले के गोमिया स्थित पिट्स मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विगत दिनों आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन कि‍या। मीट गोमिया प्रखंड के दनिया स्थित भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ था। प्रतियोगिता में खुशबू ने 100 मीटर रेस, शुभी ने शॉटपुट और अभिषेक नायक ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

खुशबू ने 100 मीटर रेस, कुणाल कुमार यादव ने शॉटपुट, संजीवनी ने लॉन्ग जंप, डोली रानी और शुभी शर्मा ने शॉटपुट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। संजीवनी 100 मीटर में कांस्य पदक, सजीवनी, शानियां, शुभी, रूबी शर्मा, किरण ने रिले रेस में कांस्य पदक और अमन प्रजापति ने शॉटपुट में कांस्य पदक प्राप्त किया। शुभी ने अंडर 14 में चैंपियनशिप का खिताब जीता।

प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय ने प्रतिभागियों के अच्छे प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से छिपी हुई प्रतिभाओं को विकसित करने में मदद मिलती है। बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर प्राचार्य ने खेल शिक्षक वीके मिश्रा, सागर कुमार और खेल मार्गदर्शक गंगाधर यादव को बधाई दी।

विद्यालय प्रबंधन समिति के वाइस चेयरमैन अरिंदम दास गुप्ता, आईएल के महाप्रबंधक राकेश कुमार ने सफल प्रतिभागियों को बधाई दी। उनके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना की।