झारखंड में शतक से महज कुछ पैसे दूर पेट्रोल, जानें आज की कीमत

झारखंड बिज़नेस मुख्य समाचार
Spread the love

रांची (झारखंड)। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गई है। झारखंड में भी पेट्रोल शतक लगाने को तैयार है। इसकी कीमत महज कुछ पैसे ही दूर है। झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल की कीमत 99 रुपये प्रति लीटर के पार हो गई है।

इंडियन ऑयल के मुताबिक 14 अक्‍टूबर को रांची में पेट्रोल की कीमत 99.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह डीजल के दाम 98.71 रुपये प्रति लीटर हो गये हैं। अन्‍य शहरों में भी दाम लगभग इसी के आसपास है। नई कीमत सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई है।

जानकारी हो कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। 

गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.79 रुपये और डीजल का दाम 93.52 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.75 रुपये एवं डीजल की कीमत 101.40 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 105.43 रुपये और डीजल का दाम 96.63 रुपये लीटर है। चेन्नई में भी पेट्रोल 102.10 रुपये लीटर है तो डीजल 97.93 रुपये लीटर है।

प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।