झारखंड में फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, आज इतने में मिलेगा

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची (झारखंड)। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। झारखंड भी इससे अछूता नहीं है। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है।

इंडियन ऑयल के मुताबिक 14 अक्‍टूबर को रांची में पेट्रोल की कीमत 99.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह डीजल के दाम 98.71 रुपये प्रति लीटर हो गये हैं। अन्‍य शहरों में भी दाम लगभग इसी के आसपास है। नई कीमत सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई है।

इंडियन ऑयल के मुताबिक 15 अक्‍टूबर को रांची में पेट्रोल की कीमत 99.60 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह डीजल के दाम 99.07 रुपये प्रति लीटर हो गये हैं। अन्‍य शहरों में भी दाम लगभग इसी के आसपास है।