यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने हटिया-दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लि‍या है।

ट्रेन संख्या 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन में 26 अक्टूबर, 2021 से 04 नवंबर, 2021 तक (कुल 04 ट्रिप) 01 अतिरिक्त वातानुकूलित फर्स्ट क्लास और वातानुकूलित 2-टियर के संयुक्त कोच लगाये जाएंगे।

ट्रेन संख्या 08186 दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन में 27 अक्टूबर, 2021 से 05 नवंबर, 2021 तक (कुल 04 ट्रिप) 01 अतिरिक्त वातानुकूलित फ़र्स्ट क्लास और वातानुकूलित 2-टियर के संयुक्त कोच लगाये जाएंगे।