गोमिया में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बेरमो (झारखंड)। बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के ललपनिया-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर तिलैया गांव के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। एक वाहन के चमका देने से यह घटना घटी।

जानकारी के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी पटवा टोला निवासी सहदेव प्रसाद (30) और रामू प्रसाद महुआटांड़ में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से दोनों मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। तिलैया गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन के चकमा दे दे दिया। इसके कारण वे अनियंत्रित होकर गिर गए। गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सहदेव प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।

घायल रामू प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए स्वांग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। तिलैया गांव के निकट सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर ललपनिया पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस मोटरसाइकिल को थाना ले गई।