शिक्षकों की समस्याओं से राज्‍यपाल को अवगत कराएगा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची (झारखंड) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उच्च शिक्षा संवर्ग की झारखंड इकाई के सदस्‍य शिक्षकों की समस्‍याओं से राज्‍यपाल को अवगत कराएंगे। यह निर्णय संगठन की  विश्व संवाद केंद्र कार्यालय में 10 अक्‍टूबर को हुई बैठक में लिया गया। डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं संगठन गान से हुआ।

इसके बाद राज्य कार्यकारिणी, महिला संवर्ग, शैक्षिक प्रकोष्ठ एवं विश्वविद्यालय कार्यकारिणी द्वारा निष्पादित गतिविधियों की संक्षिप्त विवरणी प्रस्तुत की गई। उपस्थित सदस्‍यों ने शिक्षक बल के लिए इकाई को सक्रिय रखने की जरूरत जताई।

बैठक को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा प्रभारी महेंद्र कुमार ने कहा कि नियमित बैठक और विभिन्न विश्वविद्यालयों में समय पर प्रवास करने से संगठन मजबूत और प्रभावी होता है। झारखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र एवं शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की चुनौतियों को लेकर सशक्त संगठन खड़ा करते हुए अपनी मांगों को लेकर नियमित आंदोलन करना चाहिए।

बैठक में डॉ प्रदीप कुमार सिह, डॉ सुनीता कुमारी गुप्ता, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ राजकुमार चौबे, डॉ ज्योति प्रकाश, डॉ विजय प्रकाश, डॉ बीके मिश्रा,  डॉ अभयकृष्ण सिंह, डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी, डॉ मानवेन्द्र प्रसाद,  डॉ कंजीव लोचन, डॉ दुलार ठाकुर, डॉ हेमंत कुमार आदि उपस्थित रहें। बैठक का संचालन और धन्यवाद प्रदेश महामंत्री डॉ ब्रजेश कुमार ने किया।

इन बिंदुओं पर सर्वसम्मति से निर्णय

1. राज्यपाल, जेपीएससी चेयरमैन एवं उच्च शिक्षा सचिव से 20 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मिलकर शिक्षकों की समस्याओं को अवगत कराकर समाधान के लिए पहल करना।

2. सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए नवंबर, 2021 तक सभी विश्वविद्यालयों एवं झारखंड प्रदेश की कार्यसमिति गठन करना।

3. प्रदेश अभ्यास वर्ग का आयोजन करना और शैक्षिक प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ को सक्रिय करना।

4. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लेकर 28 नवंबर को रांची में कार्यशाला का आयोजन करना।

5. आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रत्येक विश्वविद्यालय एवं राज्यस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन दिसंबर में करना।