अगले दो दिनों में झारखंड से मॉनसून की विदाई संभव, ये होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची (झारखंड)। अगले दो दिनों के दौरान झारखंड के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की संभावना है। रविवार को यह लाइन डाल्टनगंज से होकर गुजर रही है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने दी है। आने वाले दिनों में कई जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

केंद्र के मुताबिक 13 अक्‍टूबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के कई भागों में बारिश हो सकती है।

14 अक्‍टूबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले के कई भागों में बारिश हो सकती है।

15 और 16 अक्‍टूबर को राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।