रांची (झारखंड)। विजया दशमी पर विश्व हिन्दू परिषद की मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने शस्त्र पूजन किया। इसका आयोजन माधव नगर के शिवपुरी हिनू स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रांची की महापौर आशा लकड़ा ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।
झारखंड प्रांत के समाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना तथा उद्देश्य की जानकारी दी। साथ ही, दुर्गावाहिनी के गठन के बारे में भी विस्तार से बताया।
महापौर ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं सबला है। उनमें मां दुर्गा की शक्ति होनी चाहिए। जिस प्रकार मां ने महिषासुर का मर्दन किया, आज उसी प्रकार समाज में व्याप्त आसुरी प्रवृति को नष्ट करना माता और बहनों का प्रथम कर्तव्य है। ऐसा कर हम आने वाली पीढ़ी को संस्कारित समाज दे पाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची महानगर सहमंत्री चंद्रदीप दूबे , माधवनगर मातृशक्ति प्रमुख श्रीमति चंदा सिंह, अध्यक्ष गोपाल झा, उपाध्यक्ष हरे कृष्ण पाण्डे, शुभाशीष चटर्जी, मंत्री दिलीप कुमार यादव, अविनाश शैशव का योगदान रहा। अतिथि के रूप में समाजसेवी पूनम आनंद उपस्थित थी। मौके पर मंजू रानी, मोनी दीपा, प्रिया मणि, कुमारी कंचना, संगीता मिश्रा, अरविन्द उपाध्याय सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज ने किया।