Jharkhand Weather : गुरुवार से पांच दिनों तक बारिश संभव, यहां पड़ेगा असर

झारखंड
Spread the love

रांची।झारखंड में गुरुवार से पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण यह होगा। राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। एक दिन कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका भी है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 12 अक्‍टूबर को दी।

14 अक्‍टूबर

राज्‍य के मध्‍य, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

15 अक्‍टूबर

16 अक्‍टूबर

राज्‍य के मध्‍य, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍य दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा। इस दिन कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका भी है।

17-18 अक्‍टूबर

राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।