
दिल्ली। कोरोना के बाद अब डेंगू तेजी से राजधानी में पैर पसार रहा है। ऐसे में मरीजों को रामलीला मैदान में बने कोविड सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। दिल्ली सरकार के एलएनजेपी हॉस्पिटल में बेड भरने के चलते मरीजों को यहां शिफ्ट किया गया। शहर में अब तक डेंगू के 1000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
यहां पिछले 3 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यह तेजी से आ रहे केसों के चलते अस्पतालों में बेड की कमी होती जा रही है। LNJP अस्पताल के डायरेक्टर डॉ सुरेश के मुताबिक, हर रोज 100 से 150 मरीज बुखार के सामने आ रहे हैं, जिनमें से 45 फीसदी डेंगू के पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। अस्पताल में तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं, ऐसे में दिल्ली के रामलीला मैदान में डेंगू के मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है।
LNJP हॉस्पिटल के डायरेक्ट डॉक्टर सुरेश कुमार ने सलाह दी है कि लोग घरों के अंदर अपने आप से दवाइयां लेते हैं, जो कि खतरनाक हो सकता है। डेंगू पॉजिटिव होने पर सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें। उधर, दिल्ली नगर निगम के स्वामी दयानंद अस्पताल में डेंगू के बढ़ते केसों के चलते इमरजेंसी सर्जन सेवाओं को बंद कर दिया गया।
अस्पताल में 30-35% मामले डेंगू के हैं। राजधानी में डेंगू के केस सामने आने के बाद सियासत भी तेज हो गई है। साउथ दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश ने डेंगू के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार बतााय है।