शर्मनाकः राजधानी पटना में दो बच्चों की मां के साथ एक सप्ताह तक गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

अपराध बिहार
Spread the love

पटना। राजधानी में अपराधी बेखौफ हैं। ऐसे में अब पटना महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है।

जक्कनपुर थाना क्षेत्र की रहनेवाली दो बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार महिला को एक सप्ताह से करबिगहिया जंक्शन के नजदीक रखा गया था, जहां पांच लोगों ने मिल कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

वहीं पुलिस ने इस मामले में महिला के बयान पर अजय खत्री को गिरफ्तार किया, जिसके बाद अजय की निशानदेही पर गोलू, किशन उर्फ अमित सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।