
हजारीबाग। झारखंड के कई मामलों में संलिप्त फरार माओवादी को हजारीबाग पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
वह छह महीने पहले चेन्नई गया था और पुलिस से बचने के लिए एक निर्माण स्थल पर कार्य कर रहा था। झारखंड में कॉमरेड दीपक गुट से जुड़े पकड़े गए माओवादी सुक्कुरकंजू (31 वर्ष) को गुप्त सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वह एन्नोर के ताप विद्युत संयंत्र के पास तमिलनाडु आवासीय बोर्ड परियोजना के एक निर्माण स्थल पर पिछले छह माह से काम कर रहा था।