सरकार ने की घोषणा, अब ‘टाटा एयरलाइंस’ में स्वागत होगा आपका

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। आपका ‘टाटा एयरलाइंस’ में स्वागत है। इसकी घोषणा सरकार ने 8 अक्टूबर, 2021 को कर दी। टाटा संस घाटे में चल रही एयर इंडिया का नई मालिक होगा। कंपनी ने सबसे ज्यादा 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। नागर विमानन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल और दीपम सचिव तुहिन कुमार पांडे ने इसकी जानकारी प्रेस को दी।

जानकारी हो कि टाटा समूह ने ही अक्टूबर 1932 में टाटा एयरलाइंस के नाम से एयर इंडिया की शुरुआत की थी। भारत सरकार ने 1953 में इसे अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था। सरकार का सौदा पक्का होने से 67 साल बाद विमानन कंपनी का संचालन टाटा फिर से कर सकेगी।

लगातार घाटे में चल रहे एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया जनवरी, 2020 में ही शुरू हुई थी। कोरोना के कारण इसमें देरी हुई। अप्रैल, 2021 में सरकार ने एक बार फिर योग्य कंपनियों से बोली लगाने को कहा। 15 सितंबर बोली लगाने का आखिरी दिन था।