प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या, वजह जान हैरान हो जायेंगे आप

अपराध झारखंड
Spread the love

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले से एक ऐसी खबर सामने आयी है, जिसे पढ़कर आप दुखी भी होंगे और हैरान भी। खूंटी में बीते 5 अक्टूबर को नेयालडीह जंगल में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था।

महिला का शव मिलने के बाद खूंटी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी। खूंटी पुलिस ने रविवार को खुलासा किया कि अज्ञात महिला की पहचान अंजलि तिर्की के रूप में हुई है। महिला रांची के तुपुदाना की रहने वाली थी। खूंटी पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में उसके प्रेमी अजीत गाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है और खूंटी पुलिस ने एक कुल्हाड़ी को भी बरामद किया है, जिससे हत्या की गयी थी।

पुलिस ने मृतका का मोबाइल और अभियुक्त का मोबाइल भी बरामद किया है। खूंटी पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक महिला का अभियुक्त अजीत गाड़ी से 3 वर्षों का प्रेम संबंध था। प्रेम प्रसंग की जानकारी गांव वालों को हो गई थी और अभियुक्त को लोग शादी के नाम पर चिढ़ाते थे, जिससे गुस्से में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी थी।