नवंबर में 17 दिन का बैंक हॉलिडे, इन दिनों ही निपटा लें अपने जरूरी काम

नई दिल्ली
Spread the love

दिल्ली। अक्टूबर और नवंबर महीना त्योहारों का सीजन माना जाता है और इनमें छुट्टियों की भरमार है। नवंबर महीने में 17 दिन का हॉलिडे पड़ रहे हैं। त्योहार, पर्व, जयंतियों की नवंबर में अलग-अलग रीजन में कुल 11 दिन की बंदी है। इनके अलावा चार रविवार 7,14, 21 और 28 नवंबर को पड़ रहे हैं। इसी तरह, 13 और 27 नवंबर को महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

देखें लिस्ट 1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट  (बेंगलुरु, इम्फाल रीजन में) 3 नवंबर: नरक चतुर्दशी  (बेंगलुरु रीजन में) 4 नवंबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/काली पूजा (देश के ज्यादातर शहरों-क्षेत्रों में) 5 नवंबर: बालि प्रतिपदा/विक्रम संवत नव वर्ष/गोवर्धन पूजा (देश के कुछ शहरों में) 6 नवंबर: भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/निंगोल चक्कोउबा (देश के कुछ शहरों में) 7 नवंबर: रविवार  10 नवंबर: छठ पूजा/डाला छठ (सायं अर्ध्य) (बिहार-झारखंड रीजन में) 11 नवंबर: छठ पूजा (बिहार रीजन में) 12 नवंबर: वंगला फेस्ट‍िवल (श‍िलॉन्ग रीजन के बैंकों में) 13 नवंबर: माह का दूसरा शनिवार 14 नवंबर: रविवार 19 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्ण‍िमा (देश के कई क्षेत्रों-शहरों में) 21 नवंबर: रविवार 22 नवंबर: कनकदास जयंती (बेंगलुरु रीजन के बैंकों में) 23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम, (श‍िलॉन्ग रीजन के बैंकों में) 27 नवंबर: माह का चौथा शनिवार 28 नवंबर: रविवार।