
रांची (झारखंड)। राष्ट्रीय सेवा योजना का सेंट्रल जोन का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2021 पटना में 15 नवंबर से 26 नवंबर 2021 तक हो रहा है। इसमें झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 200 स्वयंसेवक और स्वयंसेविका शामिल होंगे।
इस शिविर में शामिल होने से पहले प्रत्येक विश्वविद्यालय में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर का आयोजन किया गया। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर दीक्षांत मंडप में 09 अक्टूबर को हुआ था। इसमें विश्वविद्यालय के 16 स्वयंसेवक/स्वयंसेविका का चयन राज्यस्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर के लिए किया गया।
राज्य एनएसएस पदाधिकारी सह रांची विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में झारखंड राज्य के 30 स्वयंसेवक (15 पुरुष एवं 15 महिला) शामिल होंगे। उस शिविर में से नई दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2022 के लिए झारखंड से 06 स्वयंसेवक (03 पुरुष एवं 03 महिला) का चयन किया जाएगा। वह शिविर 01 जनवरी से 31 जनवरी, 2022 तक होगा।
विश्वविद्यालय चयन समिति द्वारा 16 स्वियंसेवकों को चुना गया। चयन समिति के अध्यक्ष रांची विवि के डी एस डब्ल्यू डॉ राजकुमार शर्मा थे। सदस्यों के रूप में डॉ जीके सिंह, डॉ जीसी बास्के और डॉ ब्रजेश कुमार शामिल थे।
चयनित स्वयंसेवक
- किशोर लकड़ा, मारवाड़ी कॉलेज, रांची।
- अंकित कुमार, गोस्सनर कॉलेज, रांची।
- सुजीत कुमार दास, रांची विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग।
- आकाश कुमार दुबे, संत जेवियर कॉलेज, रांची।
- ओम कुमार, जेएन कॉलेज, धुर्वा, रांची।
- गिरिधर महतो, पीपीके कॉलेज, बुंडू।
- पंकज कुमार नायक, संतोष टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, रांची।
- रविशंकर त्रिपाठी, केओ कॉलेज, गुमला।
चयनित स्वयंसेविका
- दीपा कुमारी, निर्मला कॉलेज, रांची।
- श्रुति कुमारी, रांची विश्वविद्यालय एमसीए विभाग।
- भुवनेश्वरी कुमारी, रांची महिला महाविद्यालय, रांची।
- सुषमा खलको, मांडर कॉलेज, मांडर।
- अंजली सिंह, संत जेवियर कॉलेज, रांची।
- खुशबू भगत, केओ कॉलेज, गुमला।
- रीना कुमारी, पीपीके कॉलेज, बुंडू।
- नेहा कुमारी, निर्मला कॉलेज, रांची।