अनिल बेदाग
मुंबई। भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के की 15 फीट की प्रतिमा मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित महबूब स्टूडियो के बाहर लगेगी। इसकी पहल दादा साहेब फालके आईकॉन अवॉर्ड फिल्म्स ऑर्गेनाइजेशन ने की है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी, एफडब्लूआइसीई के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी और कोषाध्यक्ष गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव आदि भी आगे आए हैं।
सांसद गोपाल शेट्टी, एफडब्लूआइसीई के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी, कोषाध्यक्ष गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव, दादासाहेब फालके आईकॉन अवॉर्ड फिल्म्स ऑर्गेनाइजेशन के फाउंडर एंड चेयरमैन कल्याणजी जाना, ग्लोबल फाउंडर अंकिता जाना ने यह जानकारी दी। यह संगठन पिछले 2 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले तमाम टेक्नीशियन, कलाकार और अन्य लोगों की मदद करता आ रहा है।
इसके अलावा ऑर्गनाइजेशन द्वारा अंधेरी पश्चिम स्थित आदर्श नगर सिंगल के पास इस साल 6 जनवरी से हर रोज 12 बजे का भंडारा शुरू किया गया है। इसमें मुंबई स्ट्रगल करने आने वालों को खाना खिलाया जाता है। यह संस्था हर साल अवॉर्ड शो भी करती है, जिसके जरिए इस इंडस्ट्री में बेहतर काम करने वाले कलाकार एवं टेक्नीशियन को को सम्मानित किया जाता है।