जल संचयन और सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए 143 करोड़ होंगे खर्च

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में जल संचयन और सिंचाई की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए अनवरत कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में सिंचाई विभाग ने 192 तालाब, आहर, बांध, माध्यम सिंचाई योजनाओं के जीर्णोद्धार कार्य को स्वीकृति प्रदान की। इन परियोजनाओं पर 143 करोड़ 68 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे।

विदित हो कि सरकार गठन के तुरंत बाद जल संचयन/ संरक्षण को गति देने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नीलाम्बर-पीतांबर जल समृद्धि योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना प्रारंभ की गयी थी। राज्य के सभी तालाब, आहर, बांध, माध्यम सिंचाई योजनाओं का 100 प्रतिशत क्षमता दोहन के उद्देश्य से जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ किये गए हैं।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर सिंचाई क्षमता वर्तमान के 2,207 हेक्टेयर से बढ़कर 13,365 हेक्टेयर हो जाएगा।