भारतीय युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए युवराज सिंह

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हवाई नगर निवासी कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी युवराज सिंह को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कल देर रात भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संपूर्ण भारत में विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए गए। झारखंड से मात्र 03 व्यक्तियों का चयन हुआ। इसमें युवराज सिंह, कुणाल शुक्ला और मनीषा शामिल हैं।

युवराज सिंह कांग्रेस के विगत 5 वर्षों से सदस्य और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

प्रवक्ताक बनाये जाने पर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव, उपाध्यक्ष कुमार राजा, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, प्रदेश प्रवक्ता अजय नाथ शाहदेव, रांची जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय पांडे, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, रांची जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) के अध्यक्ष लाल मोहित नाथ शाहदेव, हटिया प्रखंड अध्यक्ष काजल भट्टाचार्य, धुर्वा प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष पिकलू चटर्जी, डोरंडा प्रखंड अध्यक्ष गौतम उपाध्याय, समाजसेवी परमेश्वर सिंह, अभिषेक सिंह ने बधाई दी।