शराब पीकर ऑफिस पहुंची महिला, बन गई एक दिन में लखपति

दुनिया
Spread the love

नई दिल्ली। शराब तो आमतौर पर सब पीते है। पर क्या कोई अंदाजा लगा सकता है कि कोई शराब पीने से लाखों पैसों का मालिक हो सकता है। यह खबर स्कॉटलैंड की है।

स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग की रहने वाली मालगोर्जाता क्रोलिक नाम की ये महिला एक दिन ऑफिस में शराब पीकर पहुंच गयी। अपने शिफ्ट के 9 घंटे पहले यानी सुबह करीब 5 बजे शराब पी थी। जब महिला के शराब पीने की बात कंपनी के मैनेजर को पता चली तब अपनी पॉलिसी का कारण बताते हुए कंपनी ने महिला को नौकरी से बाहर निकला। नौकरी से बाहर निकाले जाने की वजह से इस महिला को बहुत गुस्सा आया था। महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मामला एकदम से पूरा पलट गया।

कोर्ट ने महिला की दलील सुनी इसके बाद फैसला महिला के हित मने सुनाया। इस वजह से कंपनी ने इस महिला को 5000 यूरो यानी लगभग 4 लाख 33 हजार 204 रुपये मुआवजे के तौर पर दिए। इस तरह महिला लखपति बन गई।