आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

27 सितंबर, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी दिन के 03.43 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी शाम के 05.42 बजे तक। योग- सिद्धि शाम के 04.52 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.12 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.42 से 09.12 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.48 बजे से 12.36 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

नौकरी अथवा व्यवसाय में आशा के अनुकूल कार्य होने से अन्य लोगों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ होता रहेगा। भविष्य की योजनाएं बलवती होंगी। उधार दिए धन/सामान की वसूली नहीं करें। आत्मनिर्भर की भावना रहने से सफलता थोड़े विलम्ब से, परन्तु अवश्य मिलेगी। पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। घरेलु खर्च दिल खोलकर करेंगे।

वृष

दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ा क्रोध रह सकता है। आज यथार्थ पर कम अमल करेंगे। काल्पनिक बातें ज्यादा प्रभावित करेंगी। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ होगा। आलस्य के कारण आयवश्यक कार्य में देरी हो सकती है। धन संबंधित लेन देन अथवा महत्‍वपूर्ण निर्णय आज नहीं लें। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। धर्म क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे।

मिथुन

स्वास्थ्य संबंधित विषयों को छोड़ दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मन कम लगेगा। आकस्मिक धन आगमन होने से खुशी मिलेगी। आंख-माशपेशी अथवा जोड़ों में दर्द की समस्या रहेगी। किसी सम्मलेन में भाग लेने के कारण दुविधा में रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर ऊर्जावान रहेंगे। पारिवारिक वातावरण व्यवहार पर केंद्रित रहेगा।

कर्क

दिन कार्य व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा। उधारी के व्यवहार यथा संभव नहीं करे। नौकरी पेशा जातक भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। अधिकारी वर्ग आप पर अधिक भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे। नए कार्य की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते है। धर्म-कर्म पर खर्च भी करेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह

परिस्थितियां बदलने से दिनचर्या में भाग-दौड़ लगी रहेगी। पूर्वनियोजित कार्यक्रमों में भी बदलाव करने पड़ सकते हैं। अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन बनते कार्य बिगाड़ सकता है। उधार लिया धन अथवा अन्य वस्तुओं को लौटाने का प्रयास करें। धन संबंधित कोई भी आयोजन करने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें।

कन्या

मस्तिष्क में विचारों की भरमार रहेगी। स्वभाव में भी पल-पल में परिवर्तन आएगा। अन्य व्यक्ति आपके बारे में गलत धारणा रख सकते है। प्रतिस्पर्धी से सावधान रहें। कार्यो में विलंब और असफलता के कारण मनोबल टूट सकता है। आज किसी पर अधिक दयालुता दिखाना भी हानि करा सकता है। कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक खर्च होने से पारिवारिक बजट प्रभावित होगा।

तुला

दिन सामान्य रहेगा। प्रातः काल के समय किसी प्रियजन से विवाद होने के कारण दिन भर की क्रियाएं अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। मानसिक रूप से भी अशांत रहेंगे। मन की दुविधा कार्यो में बाधा डालेगी। अधिक परिश्रम करने पर भी न्यून लाभ होगा। आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी। व्यवहार सीमित रखें। नहीं चाह कर भी खर्च करना पड़ेगा। आर्थिक कमी रहेगी।

वृश्चिक

स्वास्थ्य अनुकूल बने रहने से कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। प्रातः काल से ही अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। आर्थिक रूप से भी दिन सहायक रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने की संभावना है। इसमें व्यवधान भी अधिक आएंगे। बनी बनायी कार्य योजनाओं को किसी के हस्तक्षेप के कारण बदलने से हानि एवं परेशानी होगी।

धनु

संतोषी वृति रहने के कारण भागदौड़ से दूर रहेंगे। विचार उच्च कोटि के रहेंगे। स्वयं पर इन्हें लागू करने में असमर्थ होंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके सामने सभी प्रशंसा करेंगे। पीछे से आलोचना होगी। मित्र परिजन भी स्वार्थ सिद्धि की भावना रखेंगे। कार्यों में हानि की उम्‍मीद जानते हुए भी व्यवहारिक कारणों से अनदेखा करेंगे। दोपहर के समय आकस्मिक लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे।

मकर

दिन शुभफलदायक रहेगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। कार्यों को पूर्ण निष्ठा से करेंगे। थोड़ी बहुत लापरवाही भी कर सकते हैं। जानने वालों से किसी महत्‍वपूर्ण कार्य का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यवसाय आशानुकूल रहेगा। उधार के व्यवहार अधिक रहने से धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य से समय निकाल बाहर मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। अनैतिक कार्यों अथवा व्यसनों से दूर रहें। सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी हो सकती है।

कुंभ

किसी अन्य के भरोसे रहने के कारण धोखा हो सकता है। आवश्यक कार्यों में  लापरवाही नहीं करें। घर एवं बाहर का वातावरण सामान्य रहेगा। जिनसे काम निकालना होगा, वही रूखा व्यवहार करेंगे। आपकी प्रतिभा नजरअंदाज होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक नए सृजन करेंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करने में देरी हो सकती है।

मीन

रोजगार के लिए उत्तम समय है। घर एवं कार्य क्षेत्र के अंदरूनी मामलो को लेकर दुविधा में फंस सकते है। भागीदारी अथवा कमीशन के कार्यो में अचानक रूकावट आने से धन लाभ कम होगा। कार्य के सिलसिले से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। संतोषी वृति रखने से भविष्य में लाभ कमा सकते है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। आराम अवश्य करें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।