आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

16 सितंबर, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- दशमी सुबह के 09.36 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.56 बजे तक। योग- शोभन रात के 10.32 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.25 बजे। राहुकाल- दिन के 01.48 से 03.20 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.51 बजे से 12.40 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। कार्यालय में कुछ बढ़िया खबर मिल सकती है। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकेंगे।

वृष

भाग्य पर निर्भर नहीं रहें। सेहत को सुधारने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। आपका आत्मविश्वास आपकी पेशेवर जिंदगी में खास असर छोड़ेगा। यात्रा के दौरान नयी जगहों को जानेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। संभव है वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।

मिथुन    

धैर्य बनाए रखें। आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरूर दिलाएंगे। आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं। किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। बच्चे घरेलू कामकाज निबटाने में मदद करेंगे। काम में मन लगाएं। जज्‍बाती बातों से बचें। मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क

स्वास्थ्य अच्छी रहने की पूरी उम्मीद है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसे सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल की अनदेखी करें। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुक्सान होगा।

सिंह

सेहत की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आसपास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे। बिना किसी की सलाह लिये बिना पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। वैवाहिक जीवन में चीजें हाथ से निकलती हुई महसूस होंगी।

कन्या

दान पुण्य मानसिक शांति और सुकून देंगे। शादीशुदा को बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी। यह मानसिक तनाव दे सकती है। बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा। प्रतिस्पर्धा के चलते कामकाज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं।

तुला

अच्छा स्वास्थ्य कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं। बहुत खूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। मुश्किल मामलों से बचने के लिए अपने संपर्क उपयोग करने की जरूरत है। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप वैवाहिक जीवन को करीब से समझ सकते हैं।

वृश्चिक

आज से ही शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा, लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी के कारण कुछ नुक़सान हो सकता है।

धनु

आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन खुश कर देगा। नौकरी से जुड़े लोगों को धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी। बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण पर्याप्त धन नहीं होगा। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ शानदार शाम गुजार सकते हैं।

मकर

गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत है। शाम का ज्‍यादातर समय मेहमानों के साथ गुजरेगा। प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। साथी को अपना नजरिया समझाने में भी तकलीफ महसूस होगी। अहम लोगों से बातचीत करते वक्‍त अपने आंख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई कीमती बात या विचार लग जाए। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक्‍कत का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ

बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज्‍यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। किसी विपरीत लिंग की मदद से कारोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। 

मीन

आज आप विशेष रूप से चौकन्ने रहें, क्योंकि कोई आपको बलि का बकरा बना सकता है। तनाव और चिंता में इजाफा मुमकिन है। इस राशि के कुछ लोगों को संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। शाम में रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे। भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। 

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।