08 सितंबर, 2021
पंचांग
विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वितीया रात के 02.33 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी शाम के 03.56 बजे तक। योग- शुभ रात के 11.37 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.34 बजे। राहुकाल- दिन के 12.19 से 01.52 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
राशिफल
मेष
दिन सामान्य रहेगा। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यस्तता बनी रहेगी। ऑफिस में सफलता मिलेगी। मित्र मंडली का सहयोग होगा। रोग की अवस्था में भी चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है। इसपर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी को समय दें।
वृष
विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त धन हाथ लग सकता है। मान सम्मान में बढ़ेगा। शाम से लेकर रात भर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन
पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। शाम के समय किसी झगड़े विवाद में नहीं पड़ें। रात में प्रिय अतिथियों के आने से खर्च बढ़ेगा।
कर्क
दिन काफी रचनात्मक है। स्वास्थ्य सुख पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। धर्म के प्रति रूचि बढे़गी। कोई समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। झगड़े और विवाद से बचें। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा।
सिंह
पुत्र-पुत्री की चिंता और उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिश्तेदारी में आज लेनदेन नहीं करें। संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। ध्यान नई योजनाओं में लगेगा।
कन्या
शाम तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम तक कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। रात का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
तुला
दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन और सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।
वृश्चिक
प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। मूल्यवान वस्तुओं को संभाल कर रखें। संतान की शिक्षा या किसी सांयकाल में कोई रुका काम पूरा होगा। रात में मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
धनु
समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। शाम से लेकर रात तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।
मकर
भौतिक विकास का योग अच्छा है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे।
कुंभ
अधूरे काम निपट जाएंगे। महत्वपूर्ण चर्चा होंगी। रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है।
मीन
चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।


