इस शख्‍स से बात कर विराट कोहली ने कप्‍तानी छोड़ने की घोषणा की

खेल देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने दुबई में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान नहीं रहने की घोषणा कर दी है। उन्‍होंने ट्विटर पर यह घोषणा की है।

उनके घोषणा के बाद फैंस और क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है। काफी लोग उनके निर्णय से खुश नहीं हैं। उन्‍हें समझ में नहीं आ रहा है कि अचानक विराट कोहली ने क्‍यों ऐसा निर्णय ले लिया। हालांकि उन्‍होंने अचानक यह निर्णय नहीं लिया है।

विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि ये बहुत सोच समझकर लिया गया फैसला है। काफी समय से इस बारे में चर्चा हो रही थी। इस बारे में मुझसे उन्होंने बात भी की थी। मुद्दा काफी बड़ा था तो हम लगातार इसपर चर्चा कर रहे थे। सही समय पर ये सही फैसला है।