अनिल बेदाग
मुंबई। फिल्म ‘खो गए हम कहां’ का पोस्टर लॉन्च किया गया है। यह मुंबई शहर में तीन दोस्तों की ‘डिजिटल’ कहानी है। जोया अख्तर, अर्जुन वरैन सिंह, रीमा कागती द्वारा लिखित, जोया अख्तर, रीमा कागती, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म अर्जुन वरेन सिंह की पहली निर्देशित फिल्म होगी। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव नजर आएंगे।

जोया अख्तर की ‘गली बॉय’ की सफलता के बाद सिद्धांत एक घरेलू नाम (एमसी शेर) बन गए है। अनन्या के साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखने के लिए प्रशंसक उत्साहित हैं। आदर्श को देखना भी दिलचस्प होगा, जिनकी नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में लास्ट ब्रेकआउट परफॉर्मेंस को अपार प्रशंसा और सराहना मिली थी।
लेखक-निर्माता रीमा कागती के जन्मदिन के अवसर पर एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने अपना अगला थिएट्रिकल प्रोजेक्ट ‘खो गए हम कहां’ की रिलीज की घोषणा करते हुए पोस्टर और वीडियो लॉन्च कर दिया है। फिल्म 2023 में रिलीज की जाएगी।