रांची के उपायुक्त छवि रंजन पर आर्म्स लाइसेंस के लिए 2.20 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

अपराध मुख्य समाचार
Spread the love

रांची के उपायुक्त छवि रंजन पर आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने के लिए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप लाइसेंस के लिए आवेदन देने वाले ओम प्रकाश शर्मा ने लगाया है।

श्री शर्मा अरगोड़ा में किराए पर रहते हैं और सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करते हैं। उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत तमाम बड़े अधिकारियों को आवेदन देकर यह कहा है।

इसी आवेदन के आधार पर अब रांची के आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के लिए उन्होंने शुक्रवार को रांची समाहरणालय का दौरा किया। उन्होंने आर्म्स सेक्शन की भी जांच की। फिलहाल जांच जारी है, लेकिन जिस तरह का आरोप रांची डीसी पर लगा है, वो काफी चौंकाने वाला है।