रजनी देवी बनीं पटना नगर निगम की नई डिप्टी मेयर, इतने वोटों से सुचित्रा सिंह को हराया

बिहार
Spread the love

पटना। अच्छा और सच्चा होने का लाभ तो मिलता ही है। ताजा मामला पटना का है। पटना नगर निगम के डिप्टी मेयर पद पर रजनी देवी की जीत हुई है। रजनी देवी वार्ड 22 सी से नगर पार्षद हैं।

कुल 59 वोट पड़े, जिसमें 43 वोट रजनी देवी को मिला और विपक्ष में खड़ी वार्ड 22 बी की नगर पार्षद सुचित्रा सिंह को मात्र 15 वोट मिले। एक वोट अमान्य घोषित किया गया। बता दें कि कलेक्ट्रेट के हिंदी भवन सभागार में डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी। जिसमें 12 बजे तक ही पार्षदों को प्रवेश की अनुमति थी।

इस दौरान प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। पार्षदों के बीच हुए इस चुनाव में रजनी देवी की जीत हुई।