झारखंड में एक लाख का इनामी नक्सली राकेश उरांव गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

गुमला। झारखंड पुलिस को नक्सिलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने एक लाख का इनामी नक्सली राकेश उरांव को गिरफ्तार किया। गोपनीय सूचना के आधार पर उसे कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में उसके गांव से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई।

जिला पुलिस ने एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब के निर्देश पर भाकपा माओवादी के 1 लाख रुपए के इनामी नक्सली राकेश उरांव उर्फ मानकी उरांव को कुरुमगड़ थाना क्षेत्र के गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध जिले के कुरूमगढ़, चैनपुर और गुमला थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक देशी पिस्टल, एक गोली, 50 डेटोनेटर, 5 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, केल्शेक्स पाउडर बरामद किया गया है।