झारखंड कर्मचारी मजदूर संघ के महामंत्री बनें नेयामत अंसारी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कर्मचारी मजदूर संघ की आम सभा 28 सितंबर को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में हुई। इसकी अध्‍यक्षता मुजाहिद अंसारी ने की। संचालन शिवपूजन साहू ने किया। इसमें संघ का पुनर्गठन किया गया।

सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदधारियों का चुनाव किया गया। अध्यक्ष-माधुरी लकड़ा, उपाध्यक्ष-रघु महतो, सचिव-एकरामुल अंसारी, महामंत्री-नेयामत अंसारी, सह सचिव- सिकंदर महतो और सुशीला तिर्की एवं कोषाध्यक्ष सरफराज आलम को चुना गया।