लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट द्वारा फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत रिम्स परिसर और गुरुनानक होम फॉर हैंडीकैप में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया। संस्था का प्रयास रिलीविंग द हंगर कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को भोजन कराकर भूखों का पेट भरना है। इस सेवा कार्यक्रम के तहत 550 लोगों को भोजन कराया गया।

इसके स्पॉन्सर कमल जैन एवं मंजुला जैन, अमित कुमार, प्रोजेक्ट चेयरमैन रोहित जायसवाल एवं मनोज गोप, प्रोजेक्ट को-चेयरमैन रोहित जायसवाल एवं प्रोजेक्ट गाइड नरेश कुमार एवं नीरज साहा थे। कार्यक्रम में कमल जैन, मंजुला जैन, अंकित जैन, नेमी अग्रवाल, रतन अग्रवाल, नरेश कुमार, अमित कुमार, रोहित जायसवाल, नीरज साहा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी क्लब के जनसंपर्क पदाधिकारी राम कृष्ण जी ने दी।