उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया कोंगे ईंद जतरा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। कांके रोड स्थित कोंगे सरना समिति द्वारा ईंद जतरा का आयोजन रविवार को किया गया। बारह पड़हा के कोंगे, जयपुर, कामता, चंदवे, मिसिर गोंदा, हथिया गोंदा, पतरा गोंदा, नावा सोसो सहित कई गांव का खोड़हा मेले में पारंपरिक परिधान में मांदर व ढोल थाप पर नृत्य करते जतरा स्थल पहुंचे।

कोंगे सरना समिति के अध्यक्ष नरेश पाहन, मुखिया सुनिता कच्छप व सुधीर मुंडा ने खोड़हा मंडली का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रदेश के मुख्य आकर्षण आदिवासी त्योहारों के उत्सव में होता है। झारखंड में जतरा का विषेश महत्व है। आदिवासी भाई बहन दूर दराज से जतरा स्थल में मिलते जुलते हैं। इस समागम से आपसी सौहार्द और भाइचारे को बढ़ावा मिलता है।

जतरा समिति द्वारा डबल खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन भी किया गया था। इसके फाइनल विजेता पहान ब्रदर्स कोंगे को बड़ा खस्सी, नकद राशि और उपविजेता टीम हथिया गोंदा को छोटा खस्सी देकर सांसद संजय सेठ, मेला समिति के अध्यक्ष नरेश पाहन, अजीत भगत, मुखिया सुनीता कच्छप द्वारा सम्मानित किया गया। 

जतरा में गूंज म्यूजि‍कल ग्रुप के इग्नेश, सुमन गुप्ता, अमन, प्रीतम द्वारा रात भर रंगारंग नागपुरी गीत संगीत प्रस्तुत किया। लोगों ने इसका खूब आनंद उठाया। मेला के सफल आयोजन में अध्यक्ष नरेश पाहन, विनोद सांगा, सुधीर मुंडा, रंजीत मुंडा, विनोद गाड़ी, उमेश गाड़ी, अनीता कच्छप, छोटू गाड़ी, राहुल गाड़ी, रामदास कच्छप, बंधन मुंडा, बिन्नु उरांव, संजय मुंडा, निर्मल पाहन सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।