Jharkhand Weather : बहुत भारी बारिश के संकेत, यहां पड़ेगा प्रभाव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड में दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इसका अलर्ट जारी किया है। इसका असर राज्य के विभिन्न जिलों में देखने को मिलेगा। इस दौरान वज्रपात होने की आशंका भी है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 28 सितंबर को दी। इस दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

29 सितंबर

राज्य के दक्षिण और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

30 सितंबर

राज्य के पश्चिम और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसका असर कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की उम्‍मीद है।