मैं अकेले रहना चाहती हूं, मुझे खोजना मत…

अपराध बिहार
Spread the love

पटनाः कहते हैं शादी का बंधन सात जन्मों का होता है। यहां बंधन के साथ विश्वास की डोर एक झटके में ही टूट गयी। मामला पटना के खगौल थाना क्षेत्र का है। यहां एक पत्नी अपने पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भाग गयी। इधर पत्नी के प्यार में पागल पति उसे लापता समझकर दर-दर भटक रहा है।

कई बार उसने थाने में जाकर प्राथमिकी भी दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन अबतक इस मामले में एक प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गयी है। जानकारी के अनुसार खगौल के गाड़ी खाना निवासी अमरजीत कुमार की शादी 9 मई 2015 को बिहटा के महादेव स्थान की प्रियंका से हुई थी। अमरजीत दानापुर स्थित सगुना मोड़ के नजदीक रेस्टोरेंट में प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के 6 साल बीत जाने के बाद भी उसको अब तक बच्चा नहीं हुआ। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हो चुका था।

दो अगस्त को प्रियंका कुमारी अचानक अपने ससुराल से लापता हो गयी। उसके लापता होने के बाद अमरजीत ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। प्रियंका अपना मोबाइल लेकर भी नहीं गयी थी। पति ने उसके अचानक लापता होने की सूचना अपने ससुराल वालों को दी। छह सितंबर को अचानक प्रियंका ने फेसबुक पर अपने प्रेमी संग आकर पति को फोन किया और कहा- “अकेले रहना चाहती हूं, अब तुम मेरी खोज खबर न लो।’