खुलासाः रांची के ओरमांझी में भाजपा नेता जीतराम मुंडा को इन दोनों ने मारी थी गोली और फरार हो गये थे यूपी

अपराध झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के ओरमांझी में भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्‍याकांड का खुलासा रांची पुलिस ने कर लिया है।

मुख्‍य संदेही आरोपी मनोज मुंडा के फुफेरे भाई ने भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्‍या की थी। यूपी के शूटर डबलू यादव के साथ मिलकर जीतराम को गोली मारी थी। घटना के बाद दोनों यूपी फरार हो गये थे।रांची पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर रूरल एसपी नौशाद आलम की देखरेख में लगातार छापेमारी की जा रही थी।

यूपी से दो आरोपियों डबलू यादव और कार्तिक मुंडा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डबलू यादव यूपी के गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के भुजारी बहुरागोरी का रहनेवाला है। वहीं कार्तिक रांची के ओरमांझी के कोईलारी ईरबा में रहता है।