Big News : झारखंड में इलाज करा रहा पूर्व नक्‍सली जोनल कमांडर फरार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। राज्‍य की की राजधानी रांची स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्‍पताल में इलाज करा रहा पूर्व नक्‍सली जोनल कमांडर कृष्‍ण मोहन झा फरार हो गया है। वह पिछले 22 दिनों से यहां इलाजरत था।

जानकारी के मुताबिक कोयल शंख जोन का पूर्व जोनल कमांडर कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय जी उर्फ विकास जी बीते पांच वर्षों से होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद था। तबियत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए रिम्‍स में भर्ती कराया गया था। पिछले 22 दिनों से उसका इलाज में चल रहा था।

रविवार अहले सुबह वह सुरक्षा में तैनात जवानों को चमका देकर वहां से फरार हो गया। यह खबर मिलने ही पुलिस प्रशासन की नींद हराम हो गई है। उसके फरार होने पर सुरक्षा में चूक की बात भी सामने आ रही है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट में आ गई है। उसकी ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गई है।