हथियार बंद अपराधि‍यों ने पत्थर क्रशर में मचाया उत्पात, कर्मियों को पीटा, दो महिला सहित पांच को ले गये जंगल, दहशत

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

प्रशांत अंबष्ठ

गोमिया (बोकारो)। हथियार बंद अपराधियों ने पत्थर क्रशर में उत्पात मचाया। वहां काम कर रहे कर्मियों की पिटाई की। पांच कर्मियों को अपने साथ जंगल ले गये। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत है। लोग इसे नक्सली घटना से जोड़कर देख रहे हैं। संचालक की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना बोकारो और हजारीबाग जिले के बॉर्डर स्थित आईइएल थाना क्षेत्र के कर्माटांड में बुधवार की रात घटी। यहां स्थित पत्थर क्रशर में हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने मौजूद 06 कर्मियों की पिटाई की। पांच कर्मियों को अपने साथ जंगल ले गए। पिटाई करने के बाद मुंशी को यह करते हुए छोड़ दिया कि मालिक को इसकी सूचना दे। जल्द से जल्द पैसा पहुंचाने को कहे।

ये भी पढ़े : ‘मनरेगा में रॉयल्टी जमा नहीं करने वाले सप्लायर के खिलाफ करें कार्रवाई’

जानकारी के मुताबिक रात में क्रशर चल रहा था। इस दौरान हथियारबंद 05 अपराधी वहां पहुंचे। एक-एक कर सभी उपस्थित कर्मियों की पिटाई करने लगे। पिटाई करने के बाद 05 कर्मियों को अपने साथ जंगल की ओर ले गए। मुंशी को छोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

अपराधी जिन 5 कर्मियों को साथ ले गए थे, उनमें दो महिला कर्मी और एक सुरक्षा गार्ड भी थे। हालांकि बाद में सभी कर्मियों को छोड़ दिया। अपराधियों की चंगुल से छूटे मुमताज अंसारी ने बताया कि सभी पिटाई करते हुए पैसे की मांग कर रहे थे।

इस घटना के बाद क्रशर मालिक रतन यादव ऊर्फ बहरा ने आईइएल थाना पहुंच कर इसकी सूचना दी। थाने में बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने मुंशी से पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक क्रशर मालिक से लगातार तीन अपराधियों द्वारा पचास लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पैसा नहीं देने अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी।