रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, झारखंड प्रदेश की पहल पर प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षको की सेवा सत्यापन का शिविर मंगलवार को लगा। रांची के कांके प्रखंड के अरसंडे स्थित मध्य विद्यालय में लगे शिविर में 212 शिक्षा की सेवा का सत्यापन किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार की देखरेख में यह हुआ।
यह भी पढ़े : पंचायती राज संस्थाओं के लिए नये सिरे से कार्यकारी समिति गठित, देखें अधिसूचना
शिविर में शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा पुस्तिका, वार्षिक वेतन वृद्धि दर्ज करने के साथ-साथ जून, 2021 तक की सेवा का सत्यापन किया गया। मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, संजय कुमार, रजिया बेगम, शकुंतला कुमारी, पंकज कुमार, मनीष कुमार, पुखराज कुमार, ओम प्रकाश मिश्रा, रिजवान अहमद शांति एक्का, महमूद आलम, जैनुल आबेदीन आदि लोग मौजूद थे।