आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

21 अगस्‍त, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी रात के 07.00 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण रात के 08.22 बजे तक। योग- सौभाग्य दिन के 12.55 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.53 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.55 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.09 से 10.46 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.58 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) भावनाओं को खुद पर हावी नहीं होने दें। आप ऊर्जावान बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी तरफ आकर्षण महसूस कर सकते हैं। मनोरंजक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। उससे लाभ होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान निकालने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। रोजमर्रा के कामकाज पूरे हो सकते हैं। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) नई नौकरी की तलाश में है तो अब नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। पिछले किए गए कामों के नतीजे सकारात्मक मिल सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद सिद्ध होगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) रोजमर्रा के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। पिछले रुके हुए कार्य पूरे होने का योग है। जीवनसाथी की मदद से धन लाभ हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पदोन्नति के भी योग हैं। यात्रा करनी पड़ सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) अभी सभी कार्य समय पर निपट जाएंगे। माता से रिश्तों में मजबूती आएगी उनका सहयोग भी मिलेगा। भौतिक सुख साधनों पर खर्च होगा। कारोबार में सावधानी से काम करें। सतर्क रहें। आज चूक होने का योग है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 21 अगस्त 2021 का राशिफल अनुकूल है। पैसों से जुड़ी कोई योजना सफल हो सकती है। किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप अपने सभी महत्वपूर्ण काम समय पर निपटा देंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित हो सकते हैं। आय वृद्धि के नए अवसर खुलेंगे। व्यस्तता रहेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कामकाज में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए मनचाही स्थिति बन सकती है। किसी खास काम को पूरा करने के लिए योजना बनानी पड़ सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। काम का दबाव ज्यादा हो सकता है। रोजमर्रा के कार्य पर पूरा ध्यान दें। सही दिशा में की गई मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आपके लिए समय अच्छा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ होने के भी योग है जो भी काम करेंगे उसका सकारात्मक असर आप पर पड़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल वाला है। कारोबार में लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ थोड़ा समय व्यर्थ जा सकता है। दिन में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थियों को मेहनत करने की आवश्यकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। परिवार के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के वरिष्ठ का भरपूर स्नेह मिलेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।