इस बच्चे ने लिया पुनर्जन्म, मां-पिता को भी पहचाना, बातें भी सारी हैं याद, लोग हैरान

उत्तर प्रदेश मुख्य समाचार
Spread the love

विज्ञान के इस दौर में पुनर्जन्म पर यकीन तो नहीं होता लेकिन एक 8 साल के बच्चे की बातों ने सभी को चकित कर दिया है। यूपी के मैनपुरी में बच्चे की 4 मई 2013 को नदी में डूबने से मौत हो गई थी। मौत के 4 महीने बाद पास के ही गांव में बच्चे ने फिर से जन्म ले लिया। उसने पिछले जन्म की बातें बतानी शुरू किया तो हर कोई हैरान रह गया।

दो दिन पहले बालक अपने पूर्व जन्म से जुड़े परिजनों से मिलने पहुंचा और मां-पिता को देखकर तत्काल पहचान लिया। मामला औंछा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। दो दिन पूर्व नगला सलेही के निकट नगला अमर सिंह निवासी रामनरेश शंखवार अपने 8 वर्षीय बेटे चंद्रवीर को लेकर पड़ोसी ग्राम नगला नगरिया निवासी प्रमोद कुमार के घर पहुंचे। चंद्रवीर ने जैसे ही प्रमोद को देखा वह उनसे लिपट गया। 8 वर्ष पूर्व भैंस चराने वह नदी के किनारे गया था। जहां भैंस नदी में चली गई तो उसे निकालने के चक्कर में रोहित डूब गया और उसकी मौत हो गई। चंद्रवीर ने बताया कि अब उसका दूसरा जन्म हुआ है।

पुनर्जन्म की इस कहानी की खबर आग की तरह फैली और दर्जनों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। चार साल की उम्र से ही कहानी बताने लगा था। फिलहाल मां ने साफ कहा कि वो पिछने जन्म वाले मां-बाप के पास जा सकता है लेकिन बेटा रहेगा इसी घर में, देंगी नही।