आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। घर से स्कूल जाने की बात कहकर छात्रा निकली थी। दो दिन वापस नहीं लौटी। शनिवार की सुबह ऐसी खबर मिली कि घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। जांच में जुट गई। छात्रा की मौत और कुआं से शव बरामद के बाद लोगों ने करीब चार घंटे न्यू रोड को जाम कर दिया। मौके पर पुलिस-प्रशासन पहुंची। आपसी समझौते के बाद देर शाम सड़क जाम को हटाया गया।

ये भी पढ़े : सांसद गीता कोड़ा बनीं हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष
न्यू रोड निवासी की 14 साल की पुत्री मध्य विद्यालय से सटे बालिका उच्च विद्यालय में पढ़ती थी। वह 9वीं कक्षा की छात्रा थी। छात्रा के पिता ने बताया कि छात्रा 12 अगस्त को सुबह 8 बजे स्कूल जाने की बात कह ड्रेस पहन, कॉपी-किताब लेकर निकली थी। इसके बाद वो घर वापस नहीं पहुंची। इस संबंध में परिजनों ने थाना में छात्रा के लापता होने का मामला दर्ज कराया था।
जिले के थाना टोली के पास राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय के कुएं से शनिवार को उसकी लाश बरामद की गई। कुएं में शव होने की जानकारी मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने सदर थाना को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसपी प्रियंका मीणा भी पहुंची और मामले की जानकारी ली। छात्रा के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
मृतका की पहचान इसके बाद शव को कुएं से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। इस बात की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एसपी ने कहा कि फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद मामले की गंभीरता पूर्वक तहकीकात की जाएगी।
छात्रा की मौत और कुआं से शव बरामद के बाद लोगों ने करीब चार घंटे न्यू रोड को जाम कर दिया। मौके पर पुलिस-प्रशासन पहुंची। आपसी समझौते के बाद देर शाम सड़क जाम को हटाया गया। अधिकारियों ने अपनी सूझबूझ से सौहार्द को बिगड़ने से भी रोका। परिजनों ने स्कूल की चाभी रखने वाले शख्स और आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ सजा दिलाने की मांग की। प्रशासन ने कहा जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा। दोषी किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।