दंपत्त‍ि को कोविड पॉजिटिव होने की आशंका थी, पुलिस कमिश्नर को किया फोन, फिर ..

अन्य राज्य देश
Spread the love

कर्नाटक। पति-पत्‍नी के कोविड पॉजिटिव होने की आशंका थी। पुलिस कमिश्नर को फोन किया। पुलिस उनके बताये पते पर पहुंची। घर के भीतर घुसी तो दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया। यह घटना मंगलुरु सिटी की बुधवार की है।

मंगलुरु के पुलिस उपायुक्त हरिराम शंकर ने बताया कि पुलिस कमिश्नर को किसी ने फोन कि‍या था। उसने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या करने वाला है, क्योंकि वे दोनों कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वे इसके परिणामों से डरते हैं। जब पुलिस उनके घर पहुंची, वे आत्महत्या कर चुके थे।

ये भी पढ़े : आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार, ठगी के लिए अपनाते थे ऐसे हथकंडे

दंपत्त‍ि ने अपने सुसाइड नोट में ब्लैक फंगस के बारे में भी लिखा है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने कोविड टेस्ट नहीं कराया था। पुलिस उपायुक्‍त ने कहा कि कोविड का इलाज संभव है। उन्‍होंने जनता से अनुरोध है कि अगर आपको कोविड होता है तो पर्याप्त उपचार संभव है। कोई ऐसा कदम नहीं उठाएं।