इसकु झारखंड ऑनलाइन काता चैंपियनशिप में छह खिलाड़ि‍यों ने जीता स्‍वर्ण पदक

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड की ओर से एक दिवसीय ऑनलाइन कराटे काता चैंपियनशिप का आयोजन 1 अगस्त, 2021 को किया गया। इसमें झारखंड से 50 कराटे खिलाड़ि‍यों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में 6 खिलाड़ि‍यों को स्वर्ण पदक, 5 को रजत पदक और 10 खिलाड़ियों को कांस्‍य पदक हासिल हुआ।

सब जूनियर बालक में राज कुमार साव को स्वर्ण पदक, मोहम्मद अयान स्वर्ण को पदक, जूनियर बालक में आयुष रंजन को रजत पदक, शबनम मिंज को स्वर्ण पदक, जूनियर बालिका वर्ग में अलीशा खलखो को रजत पदक मिला। आरती कुमारी स्वर्ण पदक, सीनियर बालिका वर्ग में सीमा बरला को रजत पदक, हिमांशु कुमार को स्वर्ण पदक, ओवैस अरफात को रजत पदक, सीनियर बालक वर्ग में शिवम रूद्र को कांस्‍य पदक, मोहम्मद नूर रजा खान को स्वर्ण पदक, सुलेंद्र कुमार को रजत पदक मिला।