इनामी ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी गिरफ्तार, बुजुर्ग को लगाया 1.59 करोड़ का चूना

अपराध नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बंटी और बबली की एक जोड़ी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देकर गायब हो जाते थे।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 36 साल की बबली तोमर यूपी के बड़ौत की रहने वाली है। वहीं उसके साथ अरविंद नाम के शख्स को भी पकड़ा गया है। बबली के पिता सेना में काम किया करते थे। बबली की 2003 में शादी हुई और जल्दी ही टूट गई। फिर मुलाकात अरविंद नाम के शख्स से हुई। दोनों में प्यार हुआ और दोनों लिव-इन में रहने लगे। बबली ने ब्यूटीशियन का कोर्स किया हुआ था और ऑनलाइन सैलून सर्विस भी देती थी। मार्च 2019 में उसकी मुलाकात एक बुजुर्ग महिला से हुई। परिवार फ्लैट खरीदने की प्लानिंग कर रहा है। बबली ने बुजुर्ग महिला से अपने पार्टनर अरविंद को बहुत बड़ा प्रॉपर्टी डीलर बता कर मिलाया।

दोनों जोड़ी ने द्वारका में फ्लैट दिलवाने के नाम पर 1 करोड़ 59 लाख रुपये ठग लिए और अंडरग्राउंड हो गए। क्राइम ब्रांच की टीम को 17 अगस्त को जानकारी मिली। इसके 20 हजार रुपये का इनामी दोनों आरोपी गिरफ्तार हुए है।