अनलॉक 5 में आदेश के बाद भी बंद हैं पटना के सिनेमाघर, ये है वजह

बिहार
Spread the love

पटना। बिहार में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी गिरावट आ रही है। जिस कारण नीतीश सरकार लगातार रियायत दे रही है। अनलॉक 5 में भी लोगों को काफी छूट दी गयी है।

अनलॉक 5 में नीतीश सरकार ने सभी सिनेमाघर और शॉपिंग मॉल को खोलने की इजाजत दे दी है। रियायत मिलने के बावजूद राजधानी पटना के सभी सिनेमाघर बंद हैं। सिनेमाघर बंद होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि अभी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। वहीं सिनेमाघर के मालिकों ने बताया कि सिनेमाघर खोलने का निर्देश दिया है।

ऐसे में सबसे बड़ी समस्या यह है कि यदि सिनेमाघर शाम 7:00 बजे तक खुलेंगे, तो मुश्किल से तीन शो भी नहीं चल पायेगा। 50% क्षमता के साथ फिलहाल सिनेमाघर खोलना है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि सरकार 9:00 बजे रात तक सिनेमाघर चलने का आदेश दे, ताकि 3 शो चल सके। पिछले 2 वर्षों से सिनेमाघर बंद हैं। करीब 60% कर्मियों को न चाहते हुए भी हटाना पड़ा।

यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही, तो सिनेमा घर चलाना काफी मुश्किल हो जायेगा। पटना के रिजल्ट सिनेमा घर और मोना सिनेमा हॉल ने सरकार से अपील की है कि सरकार सिनेमाघर के समय सीमा पर पुनर्विचार करे। यहां बता दें कि बिहार की राजधानी पटना के सिनेमाघर 12 या 14 अगस्त के बाद से खुलने की संभावना है।