पड़ोसी छात्र ने की थी सीएम सचिवालय के अधिकारी के माता-पिता की हत्या, वजह हैरान करने वाली

Uncategorized
Spread the love

पलामू। झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में कल हुये हाई प्रोफाइल दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में 18 वर्षीय शिवम पांडे को गिरफ्तार किया है। शिवम उसी मृत दंपती के बिल्कुल पड़ोस में रहता है। पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार युवक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

उसके चार मोबाइल और दंपती के घर से 40000 रुपये जो युवक ने लिए थे, उसे बरामद कर लिया गया है। बता दें कि गुरुवार की सुबह मेदिनीनगर के कुंड मोहल्ला में रिटायर्ड फौजी राजेश्वर चन्द्रवंशी और उनकी पत्नी प्रमिला देवी का शव उनके कमरे से खून से लथपथ बरामद किया गया था। उनकी हत्या तेज धारदार हथियार से वारकर की गयी थी। दंपती के छोटे पुत्र अरविंद कुमार झारखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के आप्त सचिव हैं।

हत्या के बाद यह मामला काफी हाइलाइटेड हुआ और सुर्खियों में रहा। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया। सारे मामले के खुलासे में सीसीटीवी का अहम रोल रहा। इस पूरे हत्याकांड में अच्छा स्वभाव नहीं रहना ही मौत का कारण बना। गिरफ्तार युवक ने पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी कि वह प्रत्येक दिन उनके यहां जाता था, लेकिन फौजी राजेश्वर सिंह अक्खड़ स्वभाव के थे। वे हमेशा उसे कई तरह से प्रताड़ित करते थे।