प्रशांत अंबष्ठ
बोकारो। स्वतत्रंता दिवस पर भाकपा माओवादियों ने बड़ी साजिश रची थी। पुलिस ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। उसे नाकाम कर दिया। सीआरपीएफ 26 बटालियन इ कंपनी और पुलिस बल की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गयी। जानमाल की हानि होने से बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 26 इ बटालियन और पुलिस नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस क्रम में झुमरा पहाड़ की तलहटी चतरोचटी थाना क्षेत्र की चुटे पंचायत के खरना और करमो जंगल में 20 किलो का केन बम बरामद किया गया। नक्सलियों ने इसे पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए छिपाये थे। दोपहर करीब दो बजे बरामद किये गये केन बम को बम निरोधक टीम द्वारा लगभग शाम 4 बजे डिफ्यूज किया गया।
ये भी पढ़े : जज उत्तम आनंद की मौत का सुराग देने वालों को मिलेगा 5 लाख रुपये
सूत्रों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही बोकारो एसपी चंदन झा और सीआरपीएफ 26 बटालियन के कमांडेंट कमलेन्द्र प्रताप सिंह के दिशानिर्देश में नक्सलियों के खिलाफ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस बल को रास्ते मे बिछाये गये तार से बम का पता चला। पुलिस को सूचना थी कि एक सप्ताह पूर्व ही क्षेत्र में नक्सलियों के एक बड़े नेता ने क्षेत्र का भ्रमण किया था। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।
इस सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गयी। स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी अप्रिय घटना नहीं घटे, इसके मद्देनजर झुमरा पहाड़ और आसपास के निकट क्षेत्रों मे नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया। इस क्रम में सफलता मिली। पुलिस की सतर्कता और सफलता पर बोकारो एसपी और सीआरपीएफ 26 बटालियन के कमाडेट ने जवानों को बधाई दी है।