
रांची। कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा को हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (एचईसी) का अध्यक्ष बनाया गया है। यूनियन के महासचिव राणा संग्राम सिंह ने शनिवार को एचईसी कर्मचारियों और कारखाने के हित में काम करने के लिए सांसद गीता कोड़ा को लिखित रूप से अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। इसे श्रीमती कोड़ा ने स्वीकार कर लिया।
ये भी पढ़े : राशन से पेट, कपड़ों से तन और पेंशन से पॉकेट भरने का काम कर रही सरकार : डॉ उरांव
इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस कारखाने को आधुनिक भारत का मंदिर के साथ ही मातृ उद्योग का दर्जा दिया था। एचईसी ने देश के नवनिर्माण में महती भूमिका निभाई है। वर्तमान भाजपा सरकार में इस कारखाने की स्थिति बदहाल हो गई है। झारखंड के इस धरोहर रूपी कारखाने और इसके कर्मचारियों की बेहतरी की दिशा में लगातार प्रयास करती रहूंगी।