किक बॉक्सिंग एसोसिएशन का सेलेक्‍शन चैंपियनशिप 8 अगस्‍त को

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड का सेलेक्शन चैंपियनशिप 8 अगस्‍त को होगा। इसका आयोजन झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा के नेपाल हाउस स्थित लच्छू चिल्ड्रेन पार्क में किया जाएगा। यह निर्णय किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड की गुरुवार को हुई बैठक में लिया गया।

चैंपियनशिप झारखंड के सेलेक्‍शन चेयरमैन मोहम्मद इबरार कुरैशी ने बताया कि इसमें पूरे राज्‍य से करीब 700 बच्‍चों के भाग लेने की उम्‍मीद है। मुख्‍य रूप से रांची, जमशेदपुर, रामगढ, हज़ारीबाग़, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, बोकारो, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, चतरा, पलामू, गिरिडीह, देवघर, दुमका से बच्चे हिस्‍सा लेंगे।

इस प्रतियोगिता में ऑफिशियल के लिए मिस डौली कुमारी सिंह, संजय यादव, त्रिवेणी निषाद, अभिजीत सिंह, अमीरूल हसन, रोहित कुमार, विजय कुमार, बिनु गोप, बेलाल कुरेशी, इम्तियाज कुरैशी, नरेश कुमार और सिंटू कुमार को चुना गया है। ये इस प्रतियोगिता में ज्यूरी, जज और रैफरी के तौर पर अपना योगदान देंगे।

कुरैशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट होने वाले वॉको नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसका आयोजन गोवा में 26 से 29 अगस्त तक किया गया है।